मंगलवार, 27 अगस्त 2013

निर्णय शक्ति (Power of sound judgment)

कोई मनुष्य यदि कल्पना कर सकता है और बिना विचारे उस पर आसक्त हो जाता है, तो वह एक खतरनाक मार्ग को अपनाता है । ज्यों ही एक कल्पना उठी, त्यों ही उस पर आसक्त होकर कार्य रूप में लाने को तुरंत तैयार हो जाना- एक ऐसा दुर्गुण है, जिसके कारण लोग अकसर धोखा खाते और ठगे जाते हैं ।
अपनी ही कल्पना के आवेश में ये कुछ का कुछ कर बैठते हैं । आत्महत्या जैसे दुःखद परिणाम निर्णय शक्ति के अभाव और आवेश में होते हैं ।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य

Power of sound judgment

It is really a dangerous move to act impulsively on any idea that may come to our mind, without thinking carefully enough about its possible pros and cons or whether it is sensible or not. Doing something rash in this manner is such a shortcoming that often makes an individual an easy target of getting cheated. 

They would make a stupid mistake on the spur of the moment. The tragic incidents like suicide too are commonly caused by lack of using good judgment and acting impulsively.
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work

कल्पना से कार्य तक (From conception to creation)

जो कल्पनाएँ आपके मस्तिष्क में उठें, उनके संबंध में प्रथम विचार कीजिए कि उनसे हमारा कोई लाभ है या नहीं । यदि निरर्थक हानिकर कल्पनाएँ उठती हैं, तो उन्हें अपने मानसलोक से निकाल बाहर कीजिए । प्रथम अपना उद्देश्य और कार्यक्रम निर्धारित कीजिए । फिर मन को आज्ञा दीजिए कि उन्हीं की सीमा के अंदर कल्पनाओं की लहरें उत्पन्न करें । निर्धारित क्षेत्र में उपजी हुई कल्पनाएँ यदि दिलचस्प हों, तो भावना के स्वरूप में प्रकट होती हैं ।
भावनाओं का तर्कों द्वारा संशोधन करना चाहिए । जिस प्रकार एक चतुर न्यायाधीश दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद उसमें झूठ, सच का पृथक्करण करता है, उसी प्रकार विचारणीय विषय के औचित्य-अनौचित्य का विशुद्ध ज्ञान और अनुभव के आधार पर निर्णय करना चाहिए । जिन जटिल विषयों के संबंध में अपना ज्ञान अपर्याप्त मालूम हो, उनके संबंधों में अन्य महापुरूषों की सम्मति लेनी चाहिए । इस प्रकार जो निर्णय कर लिया जाय, विवेक बुद्धि जिसे करने की आज्ञा दे और हृदय के अंदर से जिसके करने में उत्साह उठ रहा हो, उसे ठीक निर्णय मान लेना चाहिए । ऐसे सुस्थिर विचारों को कार्यरूप में लाने में अपयश और असफलता का मुँह नहीं देखना पड़ता और उनका कर्ता बुद्धिमान् समझा जाता है।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि – पृ. ९

From conception to creation

Whenever a thought comes to mind, first think whether it is beneficial or not. Any thought that seems to be worthless or harmful need to be got rid of at once. You should first decide your goal and a plan of action i.e. the way to achieve it. Make your mind to think only within those confines. Any thought that may come to our mind in this way would become a passionate feeling if it seems really interesting.
The passionate feeling need to be further evolved and refined using logical reasoning. A clever judge would listen to the arguments and counter-arguments from concerned parties before reaching a verdict. In the same way, one should analyze the pros and cons of any thought in a totally dispassionate way, using their objective knowledge and experience.
Advice from someone learned should be sought if one feels to be lacking in such knowledge and experience. In this manner, once you arrive at a decision which your pragmatic mind also approves of and which generates lots of enthusiasm within should be judged as being the right decision. Any person who puts such a mature and consolidated thought into action is less likely to suffer failure or humiliation and he/she would certainly be seen as being a truly wise person.”

-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work

पाप कर्मों से बचाव (Keeping away from wrongdoing)

बुरे विचार, नीच कर्मों को करने की इच्छाएँ एक प्रकार की दाहक चिनगारियाँ हैं, जो जहाँ रहती हैं, वहाँ के पदार्थों को जलाती हैं । कोई मनुष्य आग की लपटों से खेलना चाहे तो वह बिना झुलसे बच नहीं सकता । यदि आपकी बुद्धि छल, दंभ, द्वेष, दुराचार, क्रोध, कलह में लगी रहती है, तो निश्चय समझिये कि आप चाहे सरस्वती के पुत्र ही क्यों न हों, कुछ ही समय में बाजारू गुंडों की श्रेणी में पहुँच जायेंगे ।
सद्बुद्धि उन्हें हो सकती है, जिनका जीवन व्यवस्थित और संयत है एवं जो दुर्गुणों की नहीं, सतगुणों की उपासना करते हैं । सत्यनिष्ठा, प्रेम, उदारता, सरलता, दया, सेवा, आत्मीयता, स्वतंत्रता आदि गुणों के पौधों के साथ-साथ सद्बुद्धि की लता भी बढ़ती है । यह लता-गुल्म एक ही क्यारी में उगे हुए हैं, दोनों की एक खुराक है । याद रखिये कि जिसके सद्गुण सूख जायेंगे-उसकी सद्बुद्धि भी हरी न रह सकेगी, इसलिए जो बुद्धिमान् बनना चाहता है, उसे सद्गुणी भी बनना चाहिए ।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
बुद्धि बढाने की वैज्ञानिक विधि – पृ. २३

Keeping away from wrongdoing

The urge to indulge into bad thoughts and evils acts is such a fiery spark that can set on fire or consume anything that may come near to it. Anyone who is bent on playing with blazing fire definitely risks getting burnt. Any individual whose mind is occupied in cheating, deception, arrogance, hatred, dishonesty, anger, animosity, etc. would ultimately reduce themselves to the ranks of hooligans even if he/she were a learned individual.
Only they can think virtuously whose life is well-organised and well under control and, who is earnestly trying to cultivate only good qualities in their life. Right way of thinking basically flourishes along with good virtues such as being a firm believer in truth, love and affection, generosity, simplicity, kindness, helping nature, self-reliance, welcoming nature, etc. Both good thinking and good virtues essentially flourish from the same soil and are nurtured by the same nutrients. Do remember that good thinking cannot survive for very long and would soon wither away when it gets deprived of good virtues. Therefore, those who wish to be clever or bright must develop and have good virtues as well.
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work

रुचि कैसे उत्पन्न करें ? (How to develop interest?)

रुचि कैसे उत्पन्न करें ?

बुद्धि बढ़ाने का प्रमुख साधन एकाग्रता है और मन को एकाग्र करने का उत्तम मार्ग उसे मार-मारकर किसी काम में लगाना नहीं, वरन् उस कार्य में रुचि उत्पन्न करना है । किसी काम में रुचि तब उत्पन्न होती है, जब उसमें स्वार्थ-साधन और मनोरंजन की विशेषताएँ हों । यह दोनों ही बातें उस विषय में उत्पन्न करनी चाहिए, जिसमें रुचि बढ़ाने की इच्छा है । 
कानून पढ़ने में आपका मन तब लगेगा, जब आप एक अच्छे बैरिस्टर के सम्माननीय और धनी रूप में अपना भावी चित्र देख सकें । आप बुद्धिमान् बनना चाहते हैं तो जिस विषय की योग्यता प्राप्त करनी है, उस विषय के ज्ञाता होने पर आपको जो उच्च स्थान प्राप्त होगा, उस स्वरूप की बार-बार कल्पना कीजिए, यह कल्पना जितनी ही सुदृढ़ और स्पष्ट होगी, उतना ही उस विषय पर मन अधिक लगेगा, एकाग्रता संभव होती जावेगी ।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि – पृ. १३

How to develop interest?

Concentration or a focused mind is the most important tool at our disposal that can help us in enhancing our brainpower. And the best way to make our mind focus its attention on something is not to force or coerce it into doing it but to make it really interested in that task. One may find something interested only when he/she can see some personal gain in doing that task as well as have fun doing it. If you wish to cultivate interest in something, you will have to infuse these two elements in it.

For example, you would become enthusiastic about studying law only when you are able visualize yourself becoming an eminent and rich barrister in future. If you desire to be an expert in a particular subject, you will have to, over and over again, visualize yourself gaining a high position on becoming the expert in that particular field. The more your vision become consolidated and clear, the more you will start getting interested in learning that subject and the more you will be able to focus your attention on it.
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
Buddhi badhane ki Vaigyanik Vidhi (The scientific ways of enhancing brainpower) page 13

अभ्यास से उन्नति (Practice makes perfect)

अभ्यास से उन्नति

अभ्यास से उन्नति जीवन का अखंड नियम है, क्योंकि इससे आत्मा की प्राणशक्ति को अधिक क्रिया करनी पड़ती है और वह नित्य व्यवहार में आने वाले चाकू की तरह मुर्छा आदि से मुक्त रहकर तेज ही होती है। शारीरिक और मानसिक विकास के शास्त्रीय सिद्धांतों पर विचार करने से यह सिद्ध होता है कि मानसिक विकास करना, अपनी बुद्धि को बढ़ाना, मनुष्य के अपने हाथ में है और वह प्रयत्नपूर्वक बुद्धिमान् बन सकने में सर्वथा स्वतंत्र है।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि – पृ. ३३

Practice makes perfect

Attainment of success through untiring practice is the eternal law of nature because it compels Prana, the life-force of Aman or soul to keep working hard thus making it become better, stronger, more capable and devoid of any inertia or inaction in the same way as a knife which is used regularly would maintain its sheen. On a careful examination of the sacred principles prescribed for physical and mental development, it can be concluded that everyone is at free will to develop his/her mental faculties and brainpower, and is fully free (i.e. not controlled by God or Fate) to accomplish such feats by making unceasing efforts.

-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
Buddhi badhane ki Vaigyanik Vidhi (The scientific methods of enhancing brainpower) page 33

कला लोकरंजन ही नहीं, भावनाओं का परिष्कार भी करे (Art Plays Important Role in Entertainment and Refining Emotions )

कला लोकरंजन ही नहीं, भावनाओं का परिष्कार भी करे

भावनाओं के विकास और परिष्कार में कला का अति महत्त्वपूर्ण उपयोग है । संगीत, गायन, वाद्य, अभिनय, नृत्य, चित्र, साहित्य आदि कला पक्ष भावनाओं को उभारने में बहुत सहायक होते हैं । इन दिनों इस पक्ष का दुरुपयोग भी बहुत हुआ है । कामुकता भडक़ाने और लम्पटता को प्रोत्साहित करने में आज के कलाकार, कलाप्रेमी और संचालक बुरी तरह जुटे हुए हैं । फलस्वरूप जन-मानस में आदर्शवादी उमंगें उठना बंद हो गई हैं और लोगों के मन मॉंसल रूप-विन्यास-श्रृंगार, यौन आकर्षण की अधोगामी चेतनाओं को अपनी आकांक्षा का केन्द्रं बनाकर शारीरिक और मानसिक स्तर पर दिनों-दिन अधिक पतनोन्मुख होते  चले जा रहे हैं । कला का यह प्रत्यक्ष दुरूपयोग ही है । इसे सरस्वती माता को वैश्या के स्तर पर ला खड़ा करने जैसी दुष्टता ही कहा जायेगा । 
कला की शक्ति महान है, वह मानवीय अन्त:करण को भाव-विभोर कर सकने और उसमें प्रस्तुत उच्च आस्थाओं एवं मान्यताओं को ऊर्ध्वनगामी बना सकने में समर्थ हैं । प्राचीनकाल में कला का उपयोग लोक-मानस में उत्कृष्टता का संचार करने वाली कोमल भावनाओं को तरंगित करने के लिए ही किया जाता था । कला भक्ति-रस के इर्द-गिर्द धूमती थी । आत्म-विज्ञान वेत्ता मनीषियों ने इसी प्रयोजन के लिए भक्ति रस का विशाल कलेवर खड़ा किया और उसके साथ कला के समस्त अंग-प्रत्यंगों को जोड़ा । मूर्तिकला, चित्रकला, कीर्तन, प्रभुस्तवन, वंदना, नृत्य, कथा, साहित्य आदि प्राचीनकाल के सारे कला प्रयास भक्तिरस का अभिवर्द्धन करने के लिए नियोजित थे । इससे अन्त:करण गुदगुदाने की भावनात्मक अभिव्यंजना का आनन्द भी मिलता था और आस्थाएँ एवं मान्यताएँ ही ऊर्ध्वहगामी बनती थीं । वास्तव में इस प्रकार के सोद्देश्य कला प्रयासों को ही सार्थक कहा जा सकता है ।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
 युग निर्माण योजना – दर्शन, स्वरूप व कार्यक्रम-६६ (६.१६३)

Art Plays Important Role in  Entertainment and Refining Emotions

Art plays an important role in both the development as well as evolution of human emotions. Music (vocal  &  instrumental), dance, acting, painting, literature etc. all play a significant role in invoking an emotional response. This emotional inducing aspect is being exploited these days. Many people who are involved in any way
with the various arts are exploiting by inducing lustful feelings.  As a result people are gradually moving further away from idealistic enthusiasm. The focus is more on external beauty and this is leading to a deterioration of human values, both physically as well as mentally. This is a brutal misuse of art. It is denigrating the pure
beauty, the reverence, and the idealism of Saraswati, the goddess of art.
The power of art is immense. This power can fill our hearts with positive sentiments and it is fully capable of uplifting us to the highest level of consciousness. In the past, art was inspired by
devotional sentiments. All the spheres of art such as sculpture, painting, recitation, prayers, dance, and literature had evolved from roots of religious devotion and reverence. This connection between art and spirituality was instrumental in increasing internal satisfaction, it helped in increasing happiness, and it helped in deepening our faith and perception. Art with such objectives has great meaning.
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
Yug Nirman Yojana- Darshan, swaroop, va Karyakrma- 66 (6.163)

विस्मरण भी आवश्यक (Forgetting is also Important)

यह सोचना उचित न होगा कि ईश्वर ने याद भूल जाने का दुर्गुण देकर हमारे साथ अन्याय किया है। नहीं, उसने हमारे मस्तिष्क यंत्र और उसके भीतर की शक्तियों का निर्माण बड़ी चतुराई के साथ किया है।यदि हमें पिछले दिनों की सारी बातें ज्यों की त्यों याद रहें, तो मस्तिष्क इतना भर जाए कि उसमें आगे की चीजें रखने के लिये स्थान न रहे। जानकारी की जो रेखाएँ मस्तिष्क के परमाणुओं पर अंकित होती हैं, वे समय के साथ-साथ भीतर धँसती जाती हैं और उनकी ऊपर की पीठ दूसरी बातों के लिए खाली होती जाती है। जिस प्रकार पानी की एक लहर आगे बढ़ती जाती है और अपना पीछे का स्थान दूसरी लहरों के लिये खाली करती जाती है, उसी प्रकार पूर्व ज्ञान की स्मृति भी सूक्ष्म परमाणुओं के भीतर धसकती जाती है और अपना पुराना स्थान छोड़कर देती है। यह भी विस्मरण का एक कारण है ।
 -पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि – पृ. ३०

Forgetting is also Important

It is not correct to think that God did an injustice by instilling in us a trait of forgetting past memories. No. He has intelligently designed our brain and its amazing capabilities. If we keep on storing old details in memory, at a point of time there can be no room for thinking about present activity. Therefore, the information stored on the surface today gradually sinks to lower level as time goes, making brain cells free for new data processing of day to day activity. In the same way as a wave on water surface moves ahead vacating the space for the succeeding wave that follows behind. This is a reason for forgetting old, past information.

-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
The Scientific Approach to Sharpen Wit and Wisdom: Page 30.

निःस्वार्थ कर्म (Selfless Deeds)

जब दूसरों की भलाई करने का भाव मनुष्य का एक अंग ही बन जाता है, तब रंचमात्र भी किसी प्रकार की कामना नहींरह जाया करती है। उनको दूसरों की सेवा तथा भलाई करने से ही अत्यंत आनंद का अनुभव हुआ करता है। दृढ़ निष्काम सेवाकरने से एक विचित्र प्रकार की प्रसन्नता तथा आनंद हुआ करता है। उनको निष्काम तथा निःस्वार्थ कर्म करने से आंतरिकआध्यात्मिक शक्ति और बल होता है।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
आत्मज्ञान और आत्मकल्याण, पृ. ७

Selfless Deeds

When helping others becomes the only motive of a man, there does not remain a slightest fraction of any selfish desire. He gets extreme pleasure in charity and service of others. The service rendered without expecting any reward imparts a unique pleasure and joy. These selfless deeds provide tremendous spiritual power and internal strength.
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
Self-realization and Self-benefit , Pg 7

स्मरण शक्ति बढ़ाने का व्यायाम – 4 (Exercise to Improve Memory – 4)

सुने हुए शब्दों का स्मरण करने के लिये यह अभ्यास अच्छा है कि किसी मेले आदि ऐसी जगह में जावें, जहाँ शोरगुल हो रहा हो और अनेक प्रकार की आवाजें आ रही हों। इन आवाजों में से किसी एक प्रकार के शब्द पर अपना ध्यान जमाइए, जैसे तांगा चलने की खड़-खड़ के ऊपर चित्त को केंद्रित करके उन्हीं का शब्द सुनिये और इससे उनकी दूरी, तेजी, संख्या, पहिये आदि के बारे में अनुमान लगाइये। अन्य प्रकार के शब्दों पर से मन को रोक कर तांगो की खड़खड़ पर ही मन लगाना चाहिए। इसी तरह ग्रामोफोन के रिकार्डों या किसी बातचीत को शोरगुल के बीच में ठीक प्रकार सुनने का प्रयत्न कीजिए। बड़े-बड़े वाक्यों को सुनकर उन्हें लिखिए। इस प्रकार के अभ्यासों से कर्णेद्रिय की सहायता से स्मरण शक्ति बढ़ाई जा सकती है।

-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि – पृ.35

Exercise to Improve Memory – 4

This is an excellent exercise for recalling previously heard words. Go in a crowded gathering or some noisy place  where a variety of sounds can be heard. From these sounds, hone in on any one sound and concentrate on it. Examples are the tick-tick sound of a running cart. Now try to recognize its distance,  speed, rotating wheels etc.  Try to neglect all other sounds and concentrate totally on the chosen sound. In a similar way, listen to a
recorded audio or a conversation in a noisy place.  Listen to some long sentences and write them. With the help of such exercises that engage our sense of hearing, we can improve our memory.”
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
The Scientific Approach to Sharpen Wit and Wisdom: Page 35

काम टालना (Procrastinating)

अनेकों मनुष्य द्विधा में पड़े रहते हैं और अपने जीवन के महत्वपूर्ण प्रश्नों तक का निर्णय नहीं कर पाते और उन सारी गुत्थियों को यों ही उलझा छोड़कर मृत्यु के ग्रास बन जाते हैं । मृत्युशय्या पर पड़े हुए रावण से जब लक्ष्मण जी शिक्षा लेने गये, तो उसने बताया – “मनुष्य जीवन को असफल बनाने वाले ढुलमुल स्वभाव से बुरी बात और कोई नहीं है । मैं स्वर्ग तक सीढ़ियाँ बनाना चाहता था । समुद्र को मीठा करना, सोने की लंका को सुगंधित भी करना और मृत्यु को पूरी तरह वश में करना, ये सब बातें मैं कर सकता था, पर कल पर टालता रहा । आज मर रहा हूँ पर वह ‘कल‘ अभी तक न आ सका।”असंख्य  मनुष्य के झगड़ों को सुलझाते रहते हैं, पर अपनी निज की समस्याओं को यों ही पड़ी छोड़ जाते हैं । बुद्धिमानों की अपेक्षा तो वह मूर्ख अच्छे, जो समय का मूल्य एवं महत्त्व समझते हुए उत्साह एवं सतर्कता के साथ अपने कार्यक्रम की पूर्ति करते हैं । निश्चय ही वे बुद्धिमान् हैं या आगे चलकर बन जायेंगे, जिन्होंने आलस्य का परित्याग कर दिया है और काम की चुस्ती को अपना लिया है।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य

Procrastinating

Many people get stuck in indecisiveness. They cannot make decision on even important matters affecting their life and breathe their last, leaving behind many of their problems still unsolved. In the grand battle of Lanka, demon-king Ravana got fatally wounded and was on verge of dying. Ravana was a great scholar. And so, Laxman went to the dying Ravana to hear some words of wisdom. Ravana said, “The worst thing that ever makes any person fail in his/her life is to postpone or delay doing something that needs to be done immediately. I wanted to do so many things in my life. I wanted to build stairs to the heaven, to turn the salt water of the whole sea into fresh water, to add fragrance to the golden sparkling city of Lanka, to have total control over death, and so on. I was definitely capable of doing all these things. But, alas, every single day, I kept on postponing them until the following day i.e. tomorrow. Now I am on verge of dying but that elusive ‘tomorrow’ I have been waiting for never ever turned up.”
Several people may be seen resolving others’ conflicts but their own problems would remain unresolved. Rather than being a brainy person who procrastinates, it is far better to be an ordinary person who knows the value of time and utilises it properly with enthusiasm and careful attention to get his/her things done. Any person who has got rid of laziness and has started to work diligently is truly a sensible person or will eventually become one.”
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work

कथनी और करनी के अंतर का ध्यान रहे (Walk the talk)

कथनी और करनी के अंतर का ध्यान रहे

महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी कथनी और करनी के अंतर का ध्यान रखना चाहिए | क्योंकि कथनी और करनी की प्रतिकूलता सदा ही खटकती है, किन्तु विशेषतया जब ऊँचे आदर्शों की बात कही जाए और स्वयं उसका पालन न किया जाए तो लोग पाखंडी और अप्रामाणिक ठहराते हैं |
उपयुक्त यही है कि किसी को आदर्शवादिता के पक्ष में जोर देना हो तो साथ ही अपनी ओर भी नजर डाल ली जाए कि यह हम स्वयं करते हैं या नहीं |
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
जीवन देवता की साधना- अराधना (२)- ६.८२

Walk the talk

We must be mindful of any differences between our speech and our actions. Any contradictions between speech and actions are obviously jarring, but these contradictions take on the heightened form of hypocrisy and fraud when we are trying to talk about an idealistic life. Hence, if we are going around talking of ideals, it is of utmost importance that we take a close and thorough look at our actions.
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
Jeevan Devta Ki Sadhna Aradhana (2) – 6.82

सफलता के तीन सूत्र (3 Formulas for success)

सफलता के तीन सूत्र

किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए प्रायः तीन सूत्रों का अवलंबन लेना होता है। 1. लक्ष्य का निर्धारण, 2. अभिरुचि का होना और 3. क्षमताओं का सदुपयोग।

जीवन लक्ष्य का निर्धारण :- जिस तरह देशाटन के लिए नक्शा, और जहाज चालक को दिशा सूचक की आवश्यकता पड़ती है। उसी प्रकार मनुष्य जीवन में लक्ष्य का निर्धारण अति आवश्यक है। क्या बनना और क्या करना है यह बोध निरंतर बने रहने से उसी दिशा में प्रयास चलते हैं। एक कहावत है कि ‘जो नाविक अपनी यात्रा के अंतिम बंदरगाह को नहीं जानता उसके अनुकूल हवा कभी नहीं बहती’। अर्थात् समुद्री थपेड़ों के साथ वह निरुद्देश्य भटकता रहता है। लक्ष्य विहीन व्यक्ति की भी यही दुर्दशा होती है। अस्तु सर्वप्रथम आवश्यकता इस बात की है कि अपना एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित किया जाये।

अभिरुचि का होना :- जो लक्ष्य चुना गया है उसके प्रति उत्साह और उमंग का जगाना – मनोयोग लगाना। लक्ष्य के प्रति उत्साह, उमंग न हो, मनोयोग न जुट सके तो सफलता सदा संदिग्ध बनी रहेगी। आधे अधूरे मन से, बेगार टालने जैसे काम पर किसी भी महत्वपूर्ण उपलब्धि की आशा नहीं की जा सकती। मनोविज्ञान का एक सिद्धांत है कि ‘उत्साह और उमंग’ शक्तियों का स्रोत है। इसके अभाव में मानसिक शक्तियाँ परिपूर्ण होते हुए भी किसी काम में प्रयुक्त नहीं हो पातीं।

क्षमताओं का सदुपयोग :- ‘समय’ उपलब्ध संपदाओं में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शरीर, मन और मस्तिष्क की क्षमता का तथा समय रूपी सम्पदा का सही उपयोग असामान्य उपलब्धियों का कारण बनता है। निर्धारित लक्ष्य की दिशा में समय के एक-एक क्षण के सदुपयोग से चमत्कारी परिणाम निकलते हैं।

सफल और असफल व्यक्तियों की आरंभिक क्षमता, योग्यता और अन्य बाह्य परिस्थितियों की तुलना करने पर कोई विशेष अंतर नहीं दिखता। फिर भी दोनों की स्थिति में आसमान और धरती का अंतर आ जाता है। इसका एकमात्र कारण है कि एक ने अपनी क्षमताओं को एक सुनिश्चित लक्ष्य की ओर सुनियोजित किया, जबकि दूसरे के जीवन में लक्ष्यविहीनता और अस्त-व्यस्तता बनी रही।

-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
जीवन देवता की साधना-अराधना (२) – ६.५५

Formulas for success

To succeed in any field, one has to apply three formulas: 1. Establish the goal, 2. Have a keen interest, and 3. Proper utilization of capabilities.

1. Establish the goal in life: Establishing a goal in life is as much crucial as the need for the map when travelling across unknown places and a navigation device to sail across the sea. When we know well and always keep in mind what we want to be in life and what we want to do in life, we will surely keep making continuous efforts in those directions.  There is a famous saying—”There is no wind that blows right for the sailor who doesn’t know his destination.” In other words, the ship of such sailor would remain drifting aimlessly at the mercy of the ocean waves. An individual without a goal is also destined to meet the same fate. Therefore, the first and foremost necessity is to establish a goal.

2. Having a keen interest: Next, one should have keen interest, great enthusiasm, strong determination and an attitude to work with total attention for their chosen goal. Without these, the prospects of success would always remain doubtful. No noteworthy achievement can be anticipated with half-hearted efforts or working without due attention. It is a psychological truth that enthusiasm and determination are the source of energies without which any amount of knack, talent, flair or know how would be of very little help.

3. Proper utilization of capabilities: Time is the most important among all the divine assets we have in our life. Proper utilization of time and, physical and mental capabilities can yield extraordinary achievements. Proper utilization of every single moment in working towards the set goal can produce miraculous results.

If we happen to look at the initial capabilities, qualities and other outward circumstances of both the successful and unsuccessful people, we may not find much difference. And yet they happen to end up worlds apart. The only reason for such difference is that the successful person engaged all his capabilities to work towards achieving his chosen goal while the unsuccessful person lost his way due to the lack of direction and being disorganised

-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
Jivan Devta ki Sadhana Aradhana (2) Page 6.55

निष्ठा की परख (Test of Loyalty)

मनुष्य के उच्चस्तरीय आदर्शों एवं सिद्धांतों पर निष्ठा की परख

ऐसे अवसरों पर होती है जब स्वार्थ, लोभ और मोह की परिस्थिति

याँ प्रस्तुत होती हैं । सिद्धांतों एवं आदर्शों की कोरी बातें करना एक

बात है पर उनका पालन करना उतना ही कठिन और एक सर्वथा

भिन्न बात है । समाज में आदर्शों एवं सिद्धांतों की चर्चा करने वालों

की कमी नहीं जो इन्हें भी वाक्-विलास का साधन और प्रतिष्ठा

अर्जित करने का एक सरल माध्यम मात्र मानते हैं । पर ऐसे व्यक्ति

स्वार्थ, मोह एवं लोभ का आकर्षण प्रस्तुत होते ही फिसलते-गिरते

अपनी गरिमा गँवाते देखे जाते हैं । जिन्हें आदर्शों के प्रति आस्था

होती है वे इन क्षणिक आकर्षणों से प्रभावित नहीं होते और अपनी

न्याय प्रियता, कर्त्तव्य निष्ठा का परिचय देते हैं । ऐसे व्यक्तियों

से ही समाज और देश गौरवान्वित होता है । पतन पराभव के प्रवाह

के बहती भीड़ से अलग हटकर वे उल्टी दिशा में अपनी राह बनाते हैं ।

मणि मुक्तकों की भाँति चमकते तथा असंख्यों को प्रेरणा प्रकाश देते हैं ।

बड़े से बड़े प्रलोभन भी उन्हें डिगा नहीं पाते । समाज और राष्ट्र की सबसे

मूल्यवान संपदा ऐसे ही व्यक्तित्व होते हैं जो कर्त्तव्यों का निर्वाह हर

कीमत पर करते हैं ।


-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य,

बड़े आदमी नहीं महामानव बनें, पृ.६”



                                         “Test of Loyalty

A man’s loyalty and adherence to high morals and principles

is put to test only during occasions of selfishness, greed or

attachment. To merely talk about ideals and principles is one

thing but to implement them and to put into practice is very

difficult and entirely a different matter. In the society, there

is no dearth of people who go on talking about morals and

principles – who have made it a tool for rhetorical oratory

to achieve easy and cheap fame. But such people are easily

lured by worldly attractions, selfish motives and attachments,

and lose their grace. Those who are confident in their own

morals and principles, never get impressed by such transient

attractions but go on showing their honesty and sincerity. The

country and the society are proud of such people only. Against

the gushing flow of downfall and defeat, they carve their path

in the opposite direction. They shine like gems and pearls and

inspire thousands. Even the biggest attractions can not deviate

them from their path of truth. The real invaluable wealth of any

society or a nation is such a person who carries out his duty with

complete loyalty and sincerity at any cost.


-Pt. Shriram Sharma Aacharya,

Badein Aadmi Nahi Mahamanav Banein (Not a Big-Shot, Be Super-Human), Page 6″

ईमानदारी और श्रमशीलता (Honesty and Diligence)

ईमानदारी और श्रमशीलता का यह भी अर्थ है किअपने

श्रम के उचित मूल्य से अधिक की आकांक्षा अपेक्षा न की

जाए । यह निष्ठा यदि विकसित कर ली जाए तो व्यक्ति

प्रगति के उच्च सोपान पर चढ़ता चला जाता है और जो लोग

बेईमानी, कामचोरी, दूसरों की मजबूरी से ही लाभ उठाने की

बात सोचते हैं, वे आर्थिक दृष्टि से थोड़े-बहुत सम्पन्न भले

ही बन जाएँ, इससे अधिक और आगे प्रगति नहीं कर सकते ।


-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य,

बड़े आदमी नहीं महामानव बनें, पृ. ६”


                  “Honesty and Diligence

Honesty and diligence also mean that we do

not expect, nor desire compensation higher

than what is reasonably due for our work.

Once this virtue is developed, a person starts

moving on higher steps of progress, but the

dishonest people, planning to exploit others

and taking advantage of helpless ones, may

accumulate huge money through cunning

ways, but can never make real progress any

more.


Pt. Shriram Sharma Aacharya,

Not a Big-Shot, Be Super-Human, Page 6″

अपना निरीक्षण से व्यवहार का ज्ञान (Getting To Know Our Behavior Through Introspection)

         “अपना निरीक्षण से व्यवहार का ज्ञान

अपना निरीक्षण करने पर हमें यह भली-भाँति विदित हो

जाता है कि प्राप्त शक्ति का सद्व्यय प्राणियों को स्वभाव

से ही प्रिय है, कारण कि जब कोई हमारे साथ व्यवहार करता

है, यदि उसमें किसी प्रकार का दोष हो तो तब हम उस के उस

व्यवहार को उचित नहीं मानते, यद्यपि वही व्यवहार प्रमादवश

हम स्वयं दूसरों के प्रति कर बैठते हैं। अपने निरीक्षण के साथ-साथ

ही हमें सद्ग्रंथ तथा सत्पुरूषों के प्रकाश का उपयोग करना चाहिए।


-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य,

आत्मज्ञान और आत्मकल्याण, पृ. १८”


              “Getting To Know Our Behavior

                     Through Introspection

If we carefully examine our thoughts and behavior,

we will come to know that everyone by nature would

like to see any available capability,power or authority

being used in the right way. The reason behind such

inference is that if someone behaves with us in such a

way that is not right, we will readily regard their behavior

as inappropriate even though we too sometimes may be

behaving or acting in the same way with others by

oversight or sloppiness.  In addition to examining our

thoughts, feelings and behavior, we should also make

use of the wisdom offered by good books and good people.


-Pandit Shriram Sharma Acharya,

Atmagyaan Aur Atmakalyaan,Page no. 18″

दुःखद बंधन से मुक्ति (Getting liberated from the vicious cycle of misery)

यद्यपि अनादि सत्य बीज रूप से प्रत्येक मानव में विद्यमान हैं, पर उसका आदर

न करने से प्राणी उस सत्य से विमुख हो गया है और परिवर्तनशील वस्तु, अवस्था

एवं परिस्थितियों में आबद्ध होकर उसने अपने को दीन-हीन तथा अभिमानी और

परतंत्र बना लियाहै। इस दुःखद बंधन से छुटकारा पाने के लिए यह अनिवार्य हो

जाता है कि प्राणी प्राप्त विवेक के प्रकाश में (जो चिर सत्य है) अपनी दशा का

निरीक्षण करे और वस्तु, अवस्था आदि से असंग होकर दुराचार को सदाचार में

परिवर्तित करके अपने को निर्विकार बनाए।


-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य,

आत्मज्ञान और आत्मकल्याण, पृ. १६”




                                 “Getting Liberated From

                               the Vicious Cycle of Misery


The seed of Eternal Truth exists in every single human being.
However, its disregard has led to man become unaware of its
presence and power; become a slave of changeable material
objects,conditions and situations; thus making him pathetic,
arrogant and captive. To set him free from these shackles of
suffering, it is essential for every single individual to analyze
his situation with the help of his God-given divine light of
far-sighted wisdom (which is also the Eternal Truth);
disengage himself from the changeable material objects
and circumstances; and transform his unworthy actions and
conduct into worthy ones so as to make himself invulnerable
to any impermanence or change.
- Pandit Shriram Sharma Acharya,
Atmagyan aur Atamakalyan (Self-realization and Self-benefit), Pg. 16″


नकल की परंपरा (The Tradition of Mimicry)

सांप्रदायिक, जातिगत, दलगत, प्रांतीय रीति-रिवाजों एवं विचारधाराओं के संपर्क के कारण मनुष्य उन्हें ग्रहण कर लेता है । आमतौर से मनुष्य का स्वभाव नकल करने का है । तर्क और विवेक का वह कभी-कभी और कहीं-कहीं ही प्रयोग करता है । कारण यह है कि तर्क करने और दूरदर्शिता-पूर्वक बारीकी से विचार करने में मस्तिष्क को विशेष भारी बोझ उठाना पड़ता है ।
जैसे भारी शारीरिक श्रम करने से लोग जी चुराते हैं, वैसे ही तीक्ष्ण वेधक दृष्टि से सत्य के तथ्य तक पहुंचने का भारी मानसिक श्रम करने का लोगों को साहस नहीं होता । बहुतों में तो इस प्रकार की योग्यता भी नहीं होती, जिनमें होती है वे अपने परमप्रिय विषय को छोड़कर अन्य विषयों में गंभीर दृष्टि डालने का प्रयास नहीं करते । इस प्रकार से आमतौर से देखा-देखी नकल करने की परंपरा चल पड़ती है । यही परंपराएँ कालांतर में विश्वास-बीज बन जाती हैं ।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
आत्मज्ञान और आत्मकल्याण, पृ. 3

The Tradition of Mimicry

Men imbibe the traditions of their communities, their society, theircaste, and their region, and they imbibe them mainly because of proximity and association. It is in human nature to imitate and follow whatever is happening around. While we do use our deeper wisdom, logic, and rationality, we do it rarely so.
The reason being that it requires significant mental exertion. Just as our physical body shies away from work that is physically tedious, so is our mind, avoiding hard mental exertion when it can. As a result, we are often doing things without thinking them through with insight and without properly investigating what is true and what is false. This just furthers the tradition of imitation and mimicry that is almost blind. In time, these imitated traditions and practices begin to morph into the first seeds of faith and belief.
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
Aatmagyan Aur Atmakalyan page 3

सम्पत्ति ही नहीं सदबुद्धि भी (Not only wealth but also intelligence)

सुख-सुविधा की साधन-सामग्री बढ़ाकर संसार में सुख-शान्ति और प्रगति होने की बात सोची जा रही है और उसी के लिए सब कुछ किया जा रहा है पर साथ ही हमें यह भी सोच लेना चाहिए कि समृद्धि तभी उपयोगी हो सकती है जब उसके साथ-साथ भावनात्मक स्तर भी ऊँचा उठता चले, यदि भावनाएँ निकृष्ट स्तर की रहें तो बढ़ी हुई सम्पत्ति उलटी विपत्ति का रूप धारण कर लेती है । दुर्बुद्धिग्रस्त मनुष्य अधिक धन पाकर उसका उपयोग अपने दोष-दुर्गुण बढ़ाने में ही करते हैं । अन्न का दुर्भिक्ष पड़ जाने पर लोग पत्ते और छालें खाकर जीवित रह लेते हैं पर भावनाओं का दुर्भिक्ष पडऩे पर यहॉँ नारकीय व्यथा-वेदनाओं के अतिरिक्त और कुछ शेष नहीं रहता ।सम्पन्न लोगों का जीवन निर्धनों की अपेक्षा कलुषित होता है, उसके विपरीत प्राचीनकाल में ऋषियों ने अपने जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करके यह सिद्ध किया था कि गरीबी की जीवन व्यवस्था में भी उत्कृष्ट जीवन जीना संभव हो सकता है । यहाँ सम्पन्नता एवं समृद्धि का विरोध नहीं किया जा रहा है, हमारा प्रयोजन केवल इतना ही है भावना स्तर ऊँचा उठने के साथ-साथ समृद्धि बढ़ेगी तो उसका सदुपयोग होगा और तभी उससे व्यक्ति एवं समाज की सुख-शान्ति बढ़ेगी । भावना स्तर की उपेक्षा करके यदि सम्पत्ति पर ही जोर दिया जाता रहा तो दुर्गुणी लोग उस बढ़ोत्तरी का उपयोग विनाश के लिए ही करेंगे । बन्दर के हाथ में गई हुई तलवार किसी का क्या हित साधन कर सकेगी ?-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य

युग निर्माण योजना – दर्शन, स्वरूप व कार्यक्रम-६६ (३.३३)

Not only wealth but also intelligence

There is a perception in the world that happiness, peace and prosperity can be attained by accumulating material resources and wealth. A lot of efforts are being made for the same. At the same time we must remember that wealth can be beneficial only when our emotional level is also high. A dispassionate person may very well convert prosperity into adversity and distress. A person with no conscience can misuse wealth. If there is dearth of food, people can survive by eating whatever comes but if there is dearth of emotions then only pain will remain.It has been observed that the life of rich people is more disturbed and disgraceful compared to the poor. Examples of our ancient Rishis show that life can be lived happily in poverty too. There is no enmity or conflict with accumulating wealth, but if our emotional quotient is also high along with materialistic growth, then we can be more happy and peaceful, and so will be the society. If we neglect emotions and focus only on wealth then that money will be spent in destruction only. Can a sword in the monkey’s hand be of any assistance to any body?-Pt. Shriram Sharma Acharya

Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
Yug Nirman Yojana- Darshan, swaroop, va Karyakrma- 66 (3.33)

हमें स्वयं ही विभूतिवान सिद्ध होना होगा (We must prove ourselves to be excellent)

साहित्यकार, कलाकार, धर्म नेता, विज्ञानी-प्रतिभा यहॉं तक कि सत्ताधारी भी युग की आवश्यकता और दिशा का पूर्वाभास अनुभव कर रहे हैं और उन्हें विश्वास हो गया है कि समय के साथ चलने में ही भलाई है । वे नियति की प्रेरणा और भगवान की इच्छा को समझने लगे हैं । तदनुसार उनमें सामयिक परिवर्तन सरलतापूर्वक हो सकेगा । इसकी स्पष्ट झलक-झॉंकी अगले ही दिनों सबके समझ आ जायेगी ।
किन्तु धनाधीशों के बारे में अभी यह नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वे समय को न तो समझ ही पा रहे हैं और न उसके साथ बदलने को तैयार हैं । अधिकाधिक संग्रह, अधिकाधिक अपव्यय और अधिकाधिक अहंकार की पूर्ति में यह क्षेत्र उतने गहरे दलदल में फॅंस गया है कि वापस लौटना कठिन ही दीखता है । कोई धनी अपने को निर्धन बनाने के लिए तैयार नहीं । परमार्थ के नाम पर आत्मविज्ञापन के लिए बदले में परलोकगत विपुल सुख सुविधा खरीदने के लिए ही कोई कुछ पैसे-कौड़ी फेंक सकता है, इससे आगे की आशा नहीं की जा सकती । आज कोई भी भामाशाह, अशोक, मान्धाता, वाजिश्रवा, जनक, भरत, हरिशचन्द्र की तरह उपार्जन क्षमता का लाभ इन्द्रिय लिप्सा की अहंता की तृप्ति से आगे अन्य किसी काम में करने के लिए तैयार नहीं । उपार्जन की, न्याय की व औचित्य की मर्यादाएँ टूट चुकीं हैं । जिससे-जैसे बन पड़ रहा है वह उचित-अनुचित का भेदभाव किये बिना दोनों हाथों से कमाने में लगा है । कौशल के अन्तर कें कारण कोई आगे रहता है कोई पीछे , घुड़-दौड़ में भी यही होता रहता है पर दिशा सभी घोड़ों की एक ही है । उनकी चेतना इतनी परिपक्व हो गई है कि उस पर उपदेशों की बूँदें चिकने घड़े पर पड़ऩे के बाद इधर-उधर ढुलक कर रह जाती हैं । प्रभाव कुछ नहीं होता ।
लगता है विभूति का यह क्षेत्र दुबारा गलाने के लिए भट्टी में भेजना पड़ेगा । वहॉं नये सॉंचे में ढल सकने लायक नरमी पैदा हो सकेगी । गॉंधी की ट्रस्टीशिप, विनोबा का भूदान, सम्पत्ति दान, ऋषियों का अपरिग्रह अब दर्शनशास्त्र का एक पाठ्यप्रकरण भर है । उसे व्यवहार में उतारने की कोई गुजायश नहीं दिखती । फलत: उसके भाग्य में दुर्गति होती ही लिखी दीखती है । फ्राँस के लुई, रूस के जार, भारत के राजाधिराज, रूस के उमराव, चीन के अमीर, महाकाल की एक लात से किस तरह चूर्ण-विचूर्ण हो गये, उसे कोई देख समझ सका तो मानवी निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले चंद पैसों को छोडक़र विपुल सम्पदा का उपयोग लोककल्याण के लिए और अभाव को मिटाने के लिए किया गया होता, मिलजुल कर बाँटा खाया गया होता, तो संसार में शान्ति और समृद्धि की कोई कमी न रहती । यों लंका में विभीषण भी हो सकते हैं, पर उतने भर से क्या बनेगा ?
समय आर्थिक क्षेत्र में साम्यवाद को ही प्रतिष्ठापित करेगा । यह प्रक्रिया कहाँ धीमी होती है, कहाँ झटके से उतरती हैं यह बात दूसरी है पर होना यही है । राजा महाराजाओं का स्वरूप अब अजायबधरों की शोभा बढ़ायेगा । इतिहास के पृष्ठों पर कौतूहलपूर्वक पढ़ा जायेगा । ठीक इसी प्रकार कुछ समय पशचात् अमीर उमराव, धनाध्यक्ष और वैभवशाली वर्ग भी अपना अस्तित्व समाप्त कर लेगा, समय की आवश्यकता, उपयोगिता से बाहर की चीजें कूड़े-करकट के ढेर में डाली जाती रही हैं । सम्पन्नता की भी अगले दिनों ऐसी दुर्गति ही होने जा रही है ।
यह सब तो भविष्य का दिग्दर्शन हुआ । युग परिवर्तन के लिए आज जिन विभूतियों की आवश्यकता पड़ रही है, उनमें एक का नाम सम्पत्ति भी है । विद्या की तरह उसका भी महत्व है । कॉंटे से कॉंटा निकाला जाता है, तलवार से तलवार का मुकाबला होता है । सम्पत्ति के मोर्चे पर भी हमें लडऩा-अडऩा पड़ेगा । बौद्धिक परिवर्तन के लिए ज्ञानयज्ञ और संघर्षात्मक प्रवृत्तियों का अभिवर्धन भी साधनों की अपेक्षा करता है । इसकी पूर्ति धनी वर्ग चाहता तो अति सरलतापूर्वक कर सकता था पर वह मरणासन्न रोगी की तरह है उसके सुधरने-बदलने की आशा लगभग छोड़ ही देनी चाहिए और प्रयोजन की पूर्ति के लिए हमें सीता जन्म के लिए किये गये ऋषि रक्त संचय की तरह ही आत्मोत्सर्ग की एक और कड़ी जोडक़र, एक और परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए ।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
युग निर्माण योजना – दर्शन, स्वरूप व कार्यक्रम-६६ (३.४४)

Best Post

SHIV Powerful Mantra

Om namo hiranya behave ॐ नमो हिरण्यबाहवे hiranya varnaya हिरण्य वर्णाये hiranya roopaya हिरण्यरूपाये hiranya pataye हिरण्ये...